संदेश

अच्छे स्वास्थ्य की और एक कदम A Step to better health

चित्र
तेज पंखा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसके लिए गूगल कर लेना कितना और क्या नुकसान है। क्यूंकि पंखे की स्पीड को धीमा करते हैं तो गर्मी लगती है, गर्मी का इलाज अपने पास है। मच्छर लगते हैं, मच्छर का इलाज भी अपने पास है। मच्छरदानी लगाकर बाहर सो जाओ, नेचुरल हवा लो फ्री में, कोई खर्चा नहीं, बिजली का बिल भी बचेगा, पंखे और कुलर की मेंटेनेंस का खर्चा भी, स्वास्थ्य भी बचेगा और स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च भी, दवाइयां से मुक्ति मिलेगी, पैसे की बचत होगी मगर तभी होगी जब करना चाहो तो। अभी बीमारी का बहाना बना सकती हो मगर जब बीमार नहीं थी तब इसको कितना प्रयोग में लिया था। मैं मानता हूं कि खराब मौसम बरसात या आंधी में कामयाब नहीं मगर रोज तो आंधी और बरसात नहीं आती। इनवर्टर खराब है पंखा नहीं चल रहा, कूलर खराब है कुलर में पानी डालो, कुलर का रेगुलेटर खराब है, कुलर के पास से मच्छर आ रहे हैं, सभी बीमारियों का इलाज है कि कुलर ही प्रयोग मत करो। और मैं वर्तमान की बात कर रहा हूं 8, 9 मई 2026 को जब बाहरी पर्यावरण बिल्कुल साफ है, ठंडी हवा आ रही है, मौसम भी साफ़ है, बाहर सोया सकता है। अच्छे स्वास्थ्य की और दूसरा और सब...

प्रमोद भाई के साथ बीते अंतिम क्षण Pramod last moment

चित्र
छोटा भाई प्रमोद (महादेव इंटरनेट, उचाना) का देहांत हर्ट फेल होने से 17.01.2025 शनिवार को हो गया। "रातों-रात में बुझ गया जीवन का उजियारा, हम सबके जीवन का था जो सच्चा सहारा।" रामू कवि किसान नचार खेड़ा (रामनिवास DEO) O/o जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय आयुष विभाग सिरसा under NAM (नेशनल आयुष मिशन) भाई प्रमोद का यूट्यूब चैनल https://www.instagram.com/pspanghal2022?igsh=cWdkYndjNjhzamlq रात 12.15 am तक हम ग्रुप चैट में बिजी थे मैं परवीन गुरमीत मिड्ढा  जीतू नीचे आया बोला moda को दिक्कत है  उचाना लेके गए जवाब दे दिया वापिस लाए 4 am  परवीन पुना भी आ गए थे 

बिना तैयारी के पेपर Giving Exam without Preparation

चित्र
पूना ने कहा : कुशी का DSSSB MTS का फॉर्म भर दे मैने बोला : कोई फायदा नहीं है  पूना : (व्हाट्सएप एसएमएस में) क्या पता तुक्का लग जाए  मेरा कवि मन जागा और ये आया मेरे मन में एक हल्की मुस्कान के साथ: तुक्का लगाने के लिए  पहले वाइ टाइप की एक लकड़ी लेनी पड़ती है  फिर उस पर प्लास्टिक बांधना होता है,  जोकि खराब टायर की टीप का बना होता है  या फिर छल्ला या रबड़ का फिर एक या तो रोड़ी लेनी पड़ती है  यानि कि बजरी जो कि मजबूत हो  या फिर छाज की एक शली और उसके आगे तारकोल लगाकर फिर उसमें एक सूल लगाते हैं वह हल्के वजन का तीर बन जाता है फिर उसे तुक्के पर चढ़ा कर चलाते हैं परंतु इनमें से उसके पास तो एक भी चीज का अनुभव नहीं है शायद (मैं उनको कमतर नहीं आंक रहा इसीलिए शायद शब्द प्रयोग हुआ है) तो फिर तुक्का लग कैसे जाएगा  कहने का मतलब है यदि खुले में  शेर का शिकार करना है  तो जंगल में तो जाना ही होगा  और उसे ना तो जंगल का पता है और ना शेर का की कहां मिलेगा तो वही बात हो गई न जैसे कि मेरी रागनी में  "बिना ज्ञान का शिकारी" आपकी बात में बहुत गहराई ह...

प्रिशा के बैग की वापसी Returns of Prisha Bag

चित्र
प्रिशा का बैग जो गीता जयंती के मौके पर एक हरियाणा रोडवेज की बस में छूट गया था कई दिनों ओर कई लोगों की मेहनत के बाद वापिस आ गया जिसकी मुझे पूरी उम्मीद थी  मोहित DEO हरियाणा रोडवेज जींद द्वारा भेजा गया बैग का चित्र तो अब इस बैग के खोने की कहानी को शुरू से शुरू करते हैं, 

एक शराबी के साथ बस यात्रा bus journey with a drunk person

चित्र
एक शराबी के साथ बस यात्रा जीवन में व्यवस्था के चलते बहुत कम समय निकाल पाते हैं लिखने के लिए ओर इसका शीर्षक चाहे शराबी से जुड़ा हो परंतु ये एक पुलिस वाले की ड्यूटी से जुड़ी है जिसका व्यवहार आम जनता के प्रति सही नहीं होता और इससे सबको सबक लेना चाहिए कि हमे अपनी कम से कम 8 घंटे की ड्यूटी तो ईमानदारी से करनी चाहिए। यदि लगता है कि आप 24 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं तो आपके हाथ में कानून भी है डंडा भी उसको बता दीजिए जो आपसे इतनी ज्यादा ड्यूटी ले रहा है हुए डंडा या वर्दी आम जनता को डराने के लिए नहीं बल्कि उनकी सेवा के लिए है, सेवा सुरक्षा सहयोग आपसे ही सुरक्षा सहयोग की भावना आणि चाहिए न कि डर की। विक्रम सुरेवाला मोड़ छोड़ने आया आते हुए हमने रास्ते में डिस्कस कि की हम फ्यूचर में खेती को कैसे बढ़ा सकते हैं और पशुपालन से कैसे आमदनी ला सकते हैं फिर करनाल रोडवेज की एक बस सिरसा के लिए आ गई और मैं बस में सवार हो गया, परंतु दुर्भाग्य से मेरे लेफ्ट साइड में एक व्यक्ति बैठा था जिसने शराब पी रखी थी।

छोटे बच्चों की परवरिश raising young children

चित्र
छोटे बच्चों की परवरिश  प्रिशा को मैं डांटता नहीं हूं क्योंकि सिर्फ एक बार डांटने या मारने से बच्चे के दिमाग पर बहुत ही ज़्यादा नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है एक मां अपने बच्चों को जब वह अत्यधिक शरारत करता है तो तंग होकर उसकी डांट देती है परंतु मुझे वह अच्छा नहीं लगता और मुझे लगता है कि बच्चों को डांटना ही चुप करने का एकमात्र उपाय नहीं है बल्कि उसे प्यार से समझाया भी जा सकता है जिसे वह बड़ी आसानी से समझ लेगा और आगे से शरारत भी नहीं करेगा। ऐसा विज्ञान कहता है, और किस ग्रन्थ किताब इतिहास संस्कार संस्था में लिखा है के बच्चे को डांटना/ डराना/मारना जरूरी है  घर में 8 लोग उसको डांटने वाले हैं  ओर फिर भी नाम आता है कि रामू ने बिगाड़ दी क्या 8 लोग उसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं  मैं तो बस सोच रहा था बच्चों के लिए पेरेंट्स के लिए सबसे बेस्ट वीडियो 13 घंटे की वीडियो है ज़रूर देखें कहीं आप बच्चे को मार तो नहीं रहे पढ़ाई और कैरियर के चक्कर में https://youtube.com/playlist?list=PLjBqYESH9iKPLqt-AGPLZcBYhjwoG6RAK&si=EsZWsxEyJW945LF9 छोटे बच्चों पर बहुत ही बढ़िया काम की जानकारी  http...

प्रेरणा जैविक खेती प्राकृतिक खेती के नुक्सान Problem in Natural Farming

चित्र
मेरे अपने समय के हिसाब से खेत में जाकर काम करना, परिवार और दोस्तों के साथ कच्ची सब्जियां और सलाद खाना, फिर से काम में लग जाना, यही मेरे लिए स्वर्ग के समान है। जोटा लगाते टाइम गंठा या गुड़ के साथ रोटी खाना, किसी भी फाइव स्टार या 7 स्टार होटल के खाने को फेल कर देता है, मगर इसका स्वाद वही जान सकता है जिसने मेहनत के बाद ईमानदारी से चखा हो मजबूरी में नहीं। -  रामू कवि किसान नचार खेड़ा जैसे ही प्राकृतिक खेती जैविक खेती जहर मुक्त खेती की बात शुरू की तो इसके फायदे की बजाए नुक्सान कमी गिनाने शुरू हो गए। मेरी तो आधे से ज्यादा एनर्जी इस बात पर जोर लगाने में खर्च हो जाती के मैं सही कर रहा हूं घाटे का सौदा नहीं है गलत काम नहीं कर रहा हूं बट साथ देने के बजाय परिवार के अधिकतर सदस्य इस बात पर जोर लगा रहे थे के इसको कैसे रोका जाए। ओर उनके प्रयास लगातार जारी थे। अधिकत्तर बातें याद नहीं रहती तो मैने कुछेक दिन की बातें लिख ली नहीं तो 150 पेजों पर तो फिर नेगेटिव बातें ही आ जाएंगी और मुझे काम पर भी फोकस करना था प्राकृतिक खेती, उसका पंजीकरण, घर के लिए सब्जी, बच्चों का बेहतर भविष्य, उनकी शिक्षा स्वास्थ्य,...